बेगूसराय: बेगूसराय के सुजा भर्रा में एक महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
बेगूसराय में दहेज के लिए एक विवाहिता की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।