दतिया: पुरा सदका गांव में खेतों की नरवाई में लगी आग, पण्डोखर धाम की फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू
Datia, Datia | Apr 27, 2026 पण्डोखर ग्राम से लगभग 6 किलोमीटर दूर ग्राम पुरा सदका में दोपहर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पण्डोखर सरकार धाम आश्रम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। सोमवार दोपहर 03 वजेनपण्डोखर धाम ट्रस्ट के सचिव मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे ग्राम पण्डोखर के सरपंच रामकुमार शर्मा को फोन पर सूचना मिली थी।