मंडला: अधिकमास में सरसों तेल से हुआ भोलेनाथ का विशेष रुद्राभिषेक, पुरुषोत्तम मास में दोगुने फल की प्राप्ति
Mandla, Mandla | Jun 5, 2026 पांच जून शुक्रवार 10 बजे ग्राम पंचायत देवदरा के राजीव कॉलोनी झंडा चौक में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहाँ सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति की महिला मंडल द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन सुबह के सत्र में भगवान भोलेनाथ का दुर्लभ रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ। कथावाचक पंडित कुलदीप महाराज ने अनुष्ठान कराया।