हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने ऑनलाइन पर्ची सट्टे की खाईवाली करते एक युवक को किया गिरफ्तार, आरोपी पर आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज
हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने ऑनलाइन पर्ची सट्टे की खाईवाली करते एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में आरपीजीओ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में चलाई जा रही विशेष अभियान के तहत की गई है।