गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के कटारी हिल रोड पाम गार्डन के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन बाइक सवार को रौंदा,आक्रोशितों ने वाहन में लगाई आग
गया के कटारी हिल रोड पाम गार्डन के समीप तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार को रौंद दिया।जिसमे बाइक पर सवार 3 युवक बुरी तरह घायल हो गया।स्थानीय लोगो के द्वारा सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।वहीं आक्रोशित लोगों ने पिकअप वैन को पकड़कर आग के हवाले कर दिया।घटना की सूचना पर रामपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।