"क्रैक साइबर क्राइम अभियान" के तहत थाना बखिरा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार भगवानपुर निवासी मोहम्मद आजाद के खाते में ₹5,499.61 वापस कराए। किस्त जमा कराने के नाम पर उनसे ₹7,000 की ठगी हुई थी। शिकायत पर साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई की। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। साथ ही लोगों से साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की।