बेरो: बीते 27 मई की रात डीजे संदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस घटना में प्रयुक्त राइफल तुपुदाना से कियागया बराम
Bero, Ranchi | Jun 1, 2024 आज पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त रायफल को तुपुदाना क्षेत्र से बरामद कर लिया। हथियार बरामदगी के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गयी। छापेमारी टीम में सिटी एसपी के अलावा सिटी डीएसपी सहित कई थाना प्रभारी भी शामिल थे। बताया जाता है कि हथियार को गैरेज में छिपाकर रखा गया था।