बेरो: बेड़ो थाना क्षेत्र के बेड़ो साईं मंदिर मार्ग पर जामटोली पहाड़ के समीप सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल
Bero, Ranchi | Jun 1, 2024 सड़क हादसा में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में 60 वर्षीया महिला मुन्नी महली,18 वर्षीय युवक शिवशंकर महली, 32वर्षीय रंजीत महली, 28 वर्षीय राजेश महली और 50 वर्षीय भूखा महली का नाम शामिल है। इधर घायलों व स्वजनों ने बताया कि ऑटो अचानक असंतुलित हो गया और एक पोल से रगड़ खाते हुए रूक गया।