बेरो: दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की होगी कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंगः के. रवि कुमार
Bero, Ranchi | May 31, 2024 दुमका, राजमहल और गोड्डा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में शनिवार को मतदान है। राजमहल में 14 और गोड्डा तथा दुमका में 19-19 उम्मीदवार हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि दुमका, राजमहल और गोड्डा के हर बूथ की कंट्रोल रूम से वेब कास्टिंग के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी। प्रत्येक बूथ पर भीतर और बाहर एक-एक कैमरे लगाये गये हैं।