बेरो: बेड़ो प्रखण्ड के ऐतिहासिक पड़हा जतारा मैदान बारीडीह में जतारा समारोह के सफल आयोजन के लिए बैठक
Bero, Ranchi | May 31, 2024 बेड़ो प्रखण्ड के ऐतिहासिक पड़हा जतारा मैदान बारीडीह में 12 एवं 21 पड़हा संचालन समिति के संयुक्त तत्वाधान में 35 वां वार्षिक परंपरागत ऐतिहासिक पड़हा जतारा समारोह 3 जून के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जितने भी पाड़हा वाले गांव है वह सभी गांव से भव्य तरीका से खुडाह दल का आगमन होगा।