छावला थाना पुलिस ने गोयला डेयरी के क़ुतुब विहार से दो नाबालिग खपटमारो को पकड़ा है। पकडे गए दोनों आरोपी क़ुतुब विहार के ही रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से लुटा हुआ एक मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक को बरामद किया है। इनके पकडे जाने से पुलिस ने झपटमारी के दो मामलो को सुलझाने का दावा किया है।