जांजगीर: स्कूलों में मंत्रोच्चार के साथ प्रार्थना होगी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षा व्यवस्था सुधारने की योजना बनाई
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के मानसिक विकास के उद्देश्य से नई पहल की तैयारी की जा रही है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि अब स्कूलों में प्रार्थना मंत्रोच्चार के साथ शुरू होगी। साथ ही मध्याह्न भोजन से पहले भी बच्चों द्वारा मंत्रोच्चार कराया जाएगा।