देवघर: बाबा मंदिर में अनंत चतुर्दशी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
अनंत चतुर्दशी को लेकर बाबा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी। सुबह से श्रद्धालुओं द्वारा द्वारा पूजा अर्चना करने के बाद बाबा मंदिर प्रांगण में बैठकर भगवान अनंत की कथा सुनी गई ।बता दे की अनंत पूजा की परंपरा महाभारत काल से चली आ रही है। तब से लेकर आज तक बड़ी श्रद्धापूर्वक इस दिन व्रत रखकर भगवान अनंत की कथा सुनते हैं।