अरवल: 19 मई के सहयोग शिविर से पहले डीएम ने मुरारी पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण
Arwal, Arwal | May 6, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने मुरारी पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण 19 मई, 2026 को प्रस्तावित “सहयोग शिविर” के लिए चयनित स्थल की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया। डीएम ने भवन की भौतिक व्यवस्था, संसाधन और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए।