मानिकपुर: चित्रकूट ट्रैफिक पुलिस ने बस ड्राइवर के मारपीट के वायरल वीडियो का खंडन किया, शराब पीकर चालक ने लगाया था जाम
चित्रकूट पुलिस ने रविवार से वायरल वीडियो को लेकर सोमवार दोपहर 3:20 बजे खंडन जारी किया। पुलिस के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या मेले में बस चालक सुनील ने बीच सड़क बस खड़ी कर जाम लगाया और पुलिस से अभद्रता की। ब्रेथ एनालाइजर जांच में उसके शरीर में 146 mg/100 ml अल्कोहल पाया गया। पुलिस ने वीडियो को भ्रामक बताया है।