जलालाबाद: मोहल्ला बाबू नगर की महिला को दामाद ने मारपीट कर किया घायल, थाने में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद के मोहल्ला बाबू नगर निवासी विधवा महिला उषा नें बताया की 2 दिन पहले उनका दामाद राकेश जो की पैना थाना सिधौली का रहने वाला है।उनके घर आया और उसने लाठी डंडों से उसे पीट दिया जिससे उसका सर फट गया उसने उसकी गर्दन दबाने की भी कोशिश की।महिला ने इसकी थाने में शिकायत की थी परन्तु पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।