जलालाबाद: गांव खूटा नगला में पति वह देवर ने महिला को मारपीट कर घर से निकला,महिला ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव खूटा नगला निवासी महिला प्रमिला पत्नी नरेंद्र नें आज थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति नरेंद्र वह देवर अरविंद आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करते हैं. घर में ताला लगा देते हैं और खाने पीने को कुछ नहीं देते हैं। उसके छोटे-छोटे दो बच्चे हैं.महिला व बच्चे भूखे रहने पर विवश रहते हैं।