कठूमर: खेड़ली कठूमर में अनाधिकृत बाल वाहिनियों से बच्चों की जान खतरे में, विभागों पर उठे सवाल
अलवर। खेड़ली कठूमर क्षेत्र में निजी व सरकारी स्कूल खुलते ही अनाधिकृत बाल वाहिनियां खुलेआम दौड़ रही हैं। घरेलू गैस से चलने वाली ईको, मारुति वैन व खटारा बसों में ठूंसकर बच्चों को ले जाया जा रहा है। इन वाहनों का परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन तक नहीं है।