#बालाघाट
राज्य स्तरीय शालेय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
भामोडी-रेंगाटोला फोरलेन पर 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की मास स्टार्ट स्पर्धा आयोजित
70वीं राज्य स्तरीय शालेय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को भामोडी-रेंगाटोला फोरलेन पर 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की मास स्टार्ट रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
उल्लेखनीय है कि 70वीं राज्य स्तरीय शालेय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 नवंबर 2026 तक राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भामोडी-रेंगाटोला फोरलेन पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 15 नवंबर को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में किया जाएगा।
शुभारंभ अवसर पर सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय श्री मोहित डेहरिया, शासकीय हाईस्कूल जागपुर के प्राचार्य श्री टी.के. गौतम, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री दीपक गिरी गोस्वामी, जिला साइकिलिंग संघ के सचिव श्री मनोज उपवंशी सहित खेल एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संभागों से आए ऑफिशियल्स, दल प्रबंधक, कोच, मैनेजर एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला साइकिलिंग संघ, शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
#साइकिलिंग_प्रतियोगिता
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#SchoolEducation
Balaghat, Madhya Pradesh | Nov 14, 2026