अरवल: मसूदपुर में पंचायत स्तरीय बैठक, भाकपा माले ने जर्जर बिजली तारों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी
Arwal, Arwal | Sep 14, 2025 अरवल जिले के मैनपुरा, उपाध्याय बिगहा और चंदा सहित कई गांवों में जर्जर बिजली तारों की समस्या को लेकर मसूदपुर में पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले नेताओं ने की। जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि गांवों में जगह-जगह बिजली के तार लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही बात कही।