वैर: भुसावर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर सघन चेकिंग की, नियम तोड़ने पर काटे चालान
Weir, Bharatpur | May 17, 2026 भुसावर। थाना पुलिस ने कस्बे में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग की। पुलिस टीम ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों के दस्तावेज जांचे। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट व अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कई चालान काटे गए। बिना कागजात मिले वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।