साहिबगंज: हबीबपुर में किरायदार के मकान में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, स्थानीय लोगों की मदद से टला बड़ा हादसा
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हबीबपुर मोहल्ले में शनिवार को मो. मंसूर अंसारी के मकान में किराए पर रह रहे सत्य प्रकाश के घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई जहां देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। उधर आगलगी की इस घटना के बाद घर के लोग आनन फानन में किसी तरह बाहर निकले। उधर आगलगी की इस घटना से आसपास में रह रहे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई।