साहिबगंज: गरम घाट चेकनाका पर वाहन जांच के दौरान मुफस्सिल पुलिस ने ₹2 लाख की नक़दी की ज़ब्त, जांच जारी
जिले में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर विभिन्न चेकनाकाओं पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरम घाट चेकनाका पर वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार व्यक्ति के पास से नगद ₹2 लाख जब्त किए हैं जहां इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।