कोलेबिरा: बारिश में लचरागढ़ मेन रोड चौराहा बना तालाब, छात्र और ग्रामीण परेशान
गुरुवार को 11 बजे सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड स्थित लचरागढ़ मेन रोड चौराहा बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर जलजमाव से छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है। लोग किनारे-किनारे या पानी में उतरकर गुजरने को मजबूर हैं। नाली निर्माण नहीं होने से पानी निकासी बाधित है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है।