भरगामा: शौच के लिए खेत गई महिला की करंट लगने से हुई मौत, मोटर की सुरक्षा के लिए बिछाए गए बिजली के तार बने जानलेवा
भरगामा थाना क्षेत्र के मानुलहपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित रहडिया गांव में रविवार की सुबह करंट लगने से एक 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान रहडिया गांव निवासी बुनिया देवी (55 वर्ष), पति- नारायण यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।