कर्वी: चित्रकूट के बाल्मीक आश्रम के महंत भरत दास पर केस दर्ज, अभद्र टिप्पणी से बढ़ा विवाद
रविवार दोपहर 3 बजे चित्रकूट में महंत भरत दास के विवादित बयान का मामला तूल पकड़ गया। पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा की शिकायत पर कोतवाली कर्वी में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने बीएनएस की धारा 356(2), 351(4) और आईटी एक्ट 68 के तहत मुकदमा कायम कर जांच शुरू की। इन धाराओं में दोष सिद्ध होने पर करीब 7 वर्ष तक की सजा संभव है।