कोईलवर: कोईलवर स्टेशन रोड पर ट्रक और बाइक की टक्कर, दो युवक बाल-बाल बचे
थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सब्जी बाज़ार के समीप गुरुवार–शुक्रवार की देर रात लगभग 11 बजे ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग बाल–बाल बच गए, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।अचानक हुई इस टक्कर से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा–तफरी मच गई और सड़क पर जाम जैसी स्थित बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को सामान्य किया गया।