लातेहार: जिला खेल स्टेडियम लातेहार में सोमवार सुबह 11 बजे से भर्ती कैंप का आयोजन किया गया
श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग लातेहार के तत्वाधान में सोमवार की सुबह 11 बजे से भर्ती कैंप का आयोजन जिला खेल स्टेडियम लातेहार के समक्ष किया गया। आयोजित भर्ती कैंप के उपरांत सोमवार की शाम 4:00 बजे संबंधित विभाग के जिला पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि आयोजित भारती कैंप में कुल 44 लोगो का ऑन स्पॉट चयन हुआ एवं 58 लोगों का चयन अगले राउंड में होगा।