लातेहार: प्रखंड कार्यालय में एनडीआरएफ के द्वारा जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
लातेहार प्रखंड कार्यालय के सभागार में एनडीआरएफ के तहत जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार की दोपहर 12:00 बजे किया गया। जिस दौरान एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर संजीत चहल एवं उनकी टीम ने सभागार में उपस्थित सड़क दुर्घटना एवं सांप काटने से घायल लोगो को बचाने के उपाए बताये। साथ ही साथ पानी में डूबते लोगों को कैसे बचाया जाए इसके बारे में ही बताया गया।