लातेहार: राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बनवारी साहू महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यक्रम पर सेमिनार आयोजित
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बनवारी साहू महाविद्यालय लातेहार के तत्वाधान में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे साइबर सिक्योरिटी प्रोग्राम ई एल पी कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में सेमिनार का आयोजन किया गया।मौके पर कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया।