सैरपुर थाना क्षेत्र के आईआईएम रोड इलाके में एक दलित महिला ने निजी जमीन पर बने अपने घर पर बुलडोजर चलवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता सुमन रावत का दावा है कि वह पिछले 22 वर्षों से जमीन की चौकीदारी कर रही थी। आरोप है कि चौकीदारी का मेहनताना मांगने पर उसे धमकियां दी गईं और बाद में घर गिरा दिया गया।