नासरीगंज: धुस स्थित विधुत कार्यालय का कॉउंटर बिहार दिवस को भी खुला रहेगा, विधुत प्रपत्र कर सकेंगे जमा
नासरीगंज प्रखण्ड के धुस स्थित विद्युत पावर सब स्टेशन में बिहार दिवस 22 मार्च को भी कार्यालय का कॉउंटर खुला रहेगा। इस सम्बंध में बताया कि 22 मार्च छुट्टी के दिन शुक्रवार को वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बिजली विभाग का काउंटर खुला रहेगा। जिन उपभोक्ताओं को बिजली बिल की राशी जमा करना है छुट्टी के दिन भी काउंटर पर अपने विद्युत परिपत्र को जमा कर सकते हैं।