नासरीगंज: नासरीगंज-दाउदनगर सोन पुल के समीप अज्ञात महिला का क्षतविक्षत शव बरामद किया
नासरीगंज थाना क्षेत्र के नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल के नीचे से पुलिस ने एक अज्ञात महिला का क्षतविक्षत शव बरामद किया है। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने बोरी में बंद उक्त शव को पानी में उतराते हुए देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।