नासरीगंज: प्रखण्ड परिसर में पोषण पखवारा व मतदाता जागरूकता अभियान को ले सेविकाओं-सहायिकाओं ने रंगोली बनाकर जागरूकता अभियान चलाया
नासरीगंज प्रखण्ड परिसर में पोषण पखवारा व मतदाता जागरूकता अभियान को ले सीडीपीओ शशि कुमारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रखण्ड व नगर में कार्यरत सहायिका व सेविकाओं ने रंगोली बनाकर जागरूकता अभियान चलाया। ऊक्त रंगोली में पोषण भी, पढ़ाई भी, मां के दूध में अमृत धारा, छोड़ कर सभी काम पहले करें मतदान जैसे नारे लिखकर जागरूकता अभियान चलाया।