शिवहर: शिवहर जिला में पिछले 24 घंटा के अंदर विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसा में एक की मौत, 8 लोग घायल
शिवहर जिला में पिछले 24 घंटा में सड़क हादसा में तेजी से वृद्धि देखी गई है. शिवहर जिला में पिछले 24 घंटा में तीन सड़क हादसा हुआ है जहां एक की मौत हुई है तो वहीं आठ लोग घायल हो गए है. जिला में लगातार सड़क हादसा में वृद्धि को देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार ने वाहन चालकों से अपील की है की यातायात नियम का पालन करें नहीं तो पुलिस आप पर कार्रवाई करेगी।