शिवहर: भोरहां गांव में आपसी विवाद में हुआ मारपीट, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के भोरहां गांव में आपसी विवाद में मारपीट की घटना सामने आई है. थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि भोरहां गांव में आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई है. जहां पीड़ित अरविंद राय ने श्यामपुर भटहां थाना में चार लोगों प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें गांव के ही राकेश राय, राहुल कुमार, राजकुमार राय व रजनीश राय को आरोपित किया है।