भीलवाड़ा: हरि शेवा आश्रम में पुरुषोत्तम मास में गौदान हुआ, वैदिक विधि से किया गया पूजन-अर्चन
हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन के सानिध्य में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान दिलीप ह्रपलानी द्वारा श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित मुरारी जी को विधिवत गौदान किया गया। गौदान से पूर्व नौ वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता का पूजन-अर्चन कराया गया।