जमुई: विभिन्न मांगों को लेकर सफाईकर्मियों ने सफाई कार्य किया ठप, नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना दिया
Jamui, Jamui | Jan 9, 2025 मंहगाई भत्ता, मज़दूरी में बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने गुरूवार को सफाई कार्य ठप कर दिया। साथ ही दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00बजे तक धरना दिया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने नगर परिषद के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मांगों को लेकर आवाज़ बुलंद किया। अगर उनलोगों की मांगें पूरी नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।