धातोल में घास चर रही दो भैंसों पर थ्री फेस बिजली के तार टूटकर गिरने से दो भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।धांतोल निवासी सादुल गुर्जर ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।बताया कि वह भेंसे चरा रहा था।तभी थ्री फेस बिजली लाइन का एक तार टूटकर नीचे चर रही दो भैसो के उपर गिर गया।जिससे दो भैंसों की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।