Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
image
image

अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; दो ट्रैक्टर जब्त ================= पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन पर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आज सुबह खनन टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनन टास्क फोर्स की टीम ने गोलकेरा थाना अंतर्गत तुंडिका गांव के समीप छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों द्वारा बालू से संबंधित कोई भी वैध चालान या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद टीम ने दोनों वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया। प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को आगे की नियमानुसार कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने हेतु गोलकेरा थाना परिसर में सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया है। खनन विभाग के पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध खनन और खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तथा आने वाले दिनों में इस तरह के औचक निरीक्षण और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा। =================

MORE NEWS

जय जगन्नाथ 🙏, आज से प्रारंभ हो रहे रथयात्रा महोत्सव 2026 की ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं
#citilivejharkhand  #citilive #foryouシ #nonfollowers #rathyatra #fbpost #trandingreels

जय जगन्नाथ 🙏, आज से प्रारंभ हो रहे रथयात्रा महोत्सव 2026 की ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं #citilivejharkhand #citilive #foryouシ #nonfollowers #rathyatra #fbpost #trandingreels

Chakradharpur, Pashchimi Singhbhum | Jul 16, 2026

*सबीन को जोहार! मैं उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम बोल रहा हूँ।*

*हमारे जिले में एसआईआर का काम बहुत अच्छे से हो रहा है। हमारे जिले में शत-प्रतिशत हम लोगों ने फॉर्म का वितरण कर दिया है और लोगों ने भी फॉर्म भरना चालू कर दिया है। अब तक लगभग 65% फॉर्म्स को डिजिटाइज भी कर दिया गया है।*

*आप सबसे अपील होगी कि अगर आपके पास फॉर्म आ गया है और अभी भी अगर आपने बीएलओ को फॉर्म सबमिट नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर के बीएलओ को दे दें, ताकि आगे की भी कई सारी जो प्रक्रिया हैं और कार्रवाई हैं, उसे पूरा किया जा सके।*

*आइए, हम सब मिलकर अगले दो-तीन दिन में अपने-अपने फॉर्म्स को जमा कर दें और एसएसआर को अच्छे तरीके से संपादित करने के लिए अपने जिले का सपोर्ट करें।*

*याद रखें, जागरूक मतदाता ही एक सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। आइए हम सब जागरूक बनकर अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का अच्छे से निर्वहन करें। एसएसआर के फॉर्म को तुरंत भर के अपने बीएलओ को आप सबमिट करें।*

*जोहार, धन्यवाद।*
#citilivejharlhand #foryouシpage #fbpost #nonfollowers #SIR2026

*सबीन को जोहार! मैं उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम बोल रहा हूँ।* *हमारे जिले में एसआईआर का काम बहुत अच्छे से हो रहा है। हमारे जिले में शत-प्रतिशत हम लोगों ने फॉर्म का वितरण कर दिया है और लोगों ने भी फॉर्म भरना चालू कर दिया है। अब तक लगभग 65% फॉर्म्स को डिजिटाइज भी कर दिया गया है।* *आप सबसे अपील होगी कि अगर आपके पास फॉर्म आ गया है और अभी भी अगर आपने बीएलओ को फॉर्म सबमिट नहीं किया है, तो जल्द से जल्द अपना फॉर्म भर के बीएलओ को दे दें, ताकि आगे की भी कई सारी जो प्रक्रिया हैं और कार्रवाई हैं, उसे पूरा किया जा सके।* *आइए, हम सब मिलकर अगले दो-तीन दिन में अपने-अपने फॉर्म्स को जमा कर दें और एसएसआर को अच्छे तरीके से संपादित करने के लिए अपने जिले का सपोर्ट करें।* *याद रखें, जागरूक मतदाता ही एक सशक्त लोकतंत्र की पहचान है। आइए हम सब जागरूक बनकर अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य का अच्छे से निर्वहन करें। एसएसआर के फॉर्म को तुरंत भर के अपने बीएलओ को आप सबमिट करें।* *जोहार, धन्यवाद।* #citilivejharlhand #foryouシpage #fbpost #nonfollowers #SIR2026

Chakradharpur, Pashchimi Singhbhum | Jul 15, 2026

अवैध बालू परिवहन पर खनन टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; दो ट्रैक्टर जब्त ================= पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के मार्गदर्शन पर अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत आज सुबह खनन टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनन टास्क फोर्स की टीम ने गोलकेरा थाना अंतर्गत तुंडिका गांव के समीप छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बालू का उठाव कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों द्वारा बालू से संबंधित कोई भी वैध चालान या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद टीम ने दोनों वाहनों को तुरंत जब्त कर लिया। प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों को आगे की नियमानुसार कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी दर्ज करने हेतु गोलकेरा थाना परिसर में सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया है। खनन विभाग के पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध खनन और खनिज पदार्थों के अवैध परिवहन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, तथा आने वाले दिनों में इस तरह के औचक निरीक्षण और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा। ================= - Chakradharpur News