दतिया नगर: ग्राम तगा में खेत पर मोटर पंप चालू करते समय करंट लगने से किसान की मौत, अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
दतिया के हूरल चिरुला थाना क्षेत्र के तगा गांव में खेत में फसल को पानी देते समय करंट लगने से 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। युवक मोटर पंप चलाने गया था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार तगा निवासी सुरेश पुत्र मातादीन पाल खेत में खड़ी फसल में पानी देने के लिए गया था। इसी दौरान मोटर पंप चालू करते समय अचानक करंट लग गया।