फुलवरिया: मिश्र बतरहा बाजार में नाला निर्माण कार्य स्थानीय लोगों ने रोका, सीओ ने मौके पर पहुंचकर मापी का दिया आश्वासन
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के मिश्र बतरहा बाजार में भोरे मिरगंज मुख्य पथ के चौड़ीकरण के दौरान सड़क किनारे नाला निर्माण का कार्य स्थानीय लोगों ने रोक दिया। जिसकी सूचना पर अंचल अधिकारी बीरबल वरुण कुमार और श्रीपुर प्रभारी थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोके जाने के बारे में जानकारी ली। सीओ ने स्थानीय लोगों के शिकायत और सुझाव को सुना।