बालाघाट: बघोली, अमेड़ा और रट्टा का तहसीलदार ने किया ग्रामों का औचक निरीक्षण
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गोपाल सोनी के निर्देश पर गुरुवार 9 जुलाई की दोपहर में तहसीलदार छवि पंत ने तहसील बालाघाट के ग्राम बघोली, अमेड़ा और रट्टा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित हल्कों में पटवारियों की उपस्थिति एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए अभिलेखों का परीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तहसीलदार ने शासकीय विद्यालयों, आंगनवाड़