स्वर्ण समाज हुआ एक साथ,यूजीसी रुलबैक के नारो से गूंजा निसिंग, प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
कस्बे के श्री सनातन धर्म शिव मंदिर में यूजीसी रूल बैक की मांग को लेकर स्वर्ण समाज के लोगो की बैठक आयोजित हुई। जिसमे आसपास के गांवो से पहुंचे सैंकड़ों लोगो ने भाग लिया। अध्यक्षता राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी के सदस्य कुलदीप राणा ने की। इसमें ब्राह्मण सभा करनाल के प्रधान सुरेंद्र बड़ौता भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि बीसी समाज के भाईयो ने यूजीसी कानून लाने की मांग नही की। सरकार ने अपने आप लागू किया है। इससे आपसी भाईचारे में दरार पड़ने से सामाजिक तानाबाना बिगड़ने का अंदेशा है। उन्होंने कहा की मकराना के आदेश पर दिल्ली भी जाना पड़ सकता है। अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए यूजीसी के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। मकराना ने अकेले ही विरोध शुरू किया था। जिसका कारवां जुड़ता गया। आज स्वर्ण एकता दिखानी होगी। स्वर्ण समाज ने बीजेपी को सत्तासीन किया। उसी ने स्वर्णों की अनदेखी की। अशोक शर्मा कुरुक्षेत्र ने कहा कि यूजीसी का विरोध सभी पार्टियों का विरोध है। हमारे नेता ही हमारी आवाज नहीं उठा रहे। इस बार चुनाव परिणाम उम्मीद से अलग होंगे। कुलदीप राणा ने कहा कि राजपूत समाज ब्राह्मण समाज के साथ खड़ा हैं और खड़ा रहेगा। आज यूजीसी के प्रति रोष गांवो से दिल्ली तक सुनाई देता हैं। वापसी तक जारी रहेगी। संदीप शर्मा ब्रास ने कहा कि हमे कानून के दायरे में रहकर समझदारी, संयम। और नीति बनाकर यूजीसी कानून के खिलाफ लड़ना होगा। बैठक में विभिन्न समाज के लोगो ने विषय पर अपने अपने सुझाव रखे।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
इस दौरान यूजीसी रूल बैक के नारे लगाते हुए युवा बीच बाजार से होते हुए शिव मंदिर से उप तहसील पहुंचे। उन्होंने नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जयवीर सलवान ने कहा कि 10 सितंबर को बराड़ा और 11 को असंध की अनाजमंडी में यूजीसी के रूल बैक वापसी की मांग की जाएगी। जिसमे एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। रोष प्रदर्शन भी निकाला जाएगा। इसमें लोगो को भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। रविप्रताप राणा ने कहा कि यूजीसी कानून लाकर सरकार ने स्वर्ण समाज को संगठित होने पर मजबूर कर दिया है। स्वर्ण समाज अपने अधिकारों को समझने लगा है। स्वर्ण विरोधी दूसरे कानूनों में भी संशोधन की जरूरत है। मौके पर राजकुमार, देशराज गुनियाना,नरेश ब्रास, अशोक कुमार, भीम सिंह, गौरव अगोंध, राजू ब्रास सहित सभी गांवो के लोग मौजूद थे।
Karnal, Karnal | Sep 8, 2026