आज जिलाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी, पूर्वी चम्पारण, श्री सौरभ सुमन यादव ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी हेतु भू-अर्जन की प्रगति की समीक्षा की। विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि ने अवगत कराया कि विश्वविद्यालय को वर्तमान में 261 एकड़ भूमि का कब्जा प्राप्त है, तथापि विश्वविद्यालय की आवश्यकताओं हेतु अतिरिक्त 39 एकड़ भूमि की और आवश्यकता है।
जिलाधिकारी द्वारा इसको लेकर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिए गए ।
बैठक में अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा ,उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री अरुण कुमार,सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री निशांत सिहारा सहित विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
34 views | East Champaran, Bihar | Jul 3, 2026