स्लीमनाबाद: हरदुआ के पास बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार घायल, इलाज जारी
हरदुआ गांव के पास आज गुरुवार की शाम करीब 6:30 पर बाइक सवार युवक की बाइक अनियंत्रित हो जाने के कारण बाइक सवार गिरकर जख्मी हो गया जिसे 108 की मदद से उपचार के नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करते हुए जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया घटना में बताया गया है की बाइक सवार युवक अपने घर लौट रहा था