बीरपुर: ग्राम रक्षा दल ने मानदेय और सम्मान की मांग को लेकर बैठक में उठाई आवाज़
शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे वीरपुर थाना क्षेत्र में ग्राम रक्षा दल कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वीरपुर, भगवानपुर ,मंसूरचक सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और अधिकारों व मान सम्मान की लड़ाई को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।