Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

13 अगस्त को हरियाणा के पलवल में 5 किलोमीटर लंब े विशाल तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा ने 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया। #viral #trendingreels #news #india

Sirsa, Sirsa | Aug 14, 2026

MORE NEWS

जनता दर्शन में गोकुल सेतिया ने सुनी समस्याएं, बोले- सिरसा के हालात पर सरकार को जवाब देना होगा
- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर दोबारा हाईकोर्ट में रिट दायर करने की कही बात, उनका प्रयास रहेगा कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान भी हो और शहर की सफाई व्यवस्था भी तत्काल बहाल हो
- सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों में अनियमितता और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे उठाए; बोले- जनता की आवाज विधानसभा में पूरी ताकत से उठाऊंगा

सिरसा। 
सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोकुल सेतिया शुक्रवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत बेगू रोड पहुंचे और लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, सफाई, विकास कार्यों, अधिकारियों की कार्यप्रणाली तथा अन्य जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने कहा कि जनता को अपनी समस्या के समाधान के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं होनी चाहिए और उनका प्रयास है कि मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान का रास्ता निकाला जाए। गोकुल सेतिया ने कहा कि वह लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनता ने उन्हें जिस जिम्मेदारी के लिए भेजा है, उसे वह पूरी गंभीरता से निभाएंगे और सिरसा के लोगों की समस्याओं की आवाज विधानसभा के आगामी सत्र में भी मजबूती से उठाएंगे।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट जाने की बात
 शहर में पिछले कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर विधायक ने कहा कि सफाई व्यवस्था ठप होने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की पिछली हड़ताल के दौरान भी उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी। सरकार ने उस समय अदालत में जवाब दिया था कि सफाई कर्मचारियों की कई मांगों को स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब सोमवार को दोबारा हाईकोर्ट में रिट दायर करने जा रहे हैं। उनका प्रयास रहेगा कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान भी हो और शहर की सफाई व्यवस्था भी तत्काल बहाल हो।

“15 अगस्त से पहले शहीद स्मारक चौक की सफाई तक नहीं हुई”
 एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है, लेकिन सिरसा में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि 15 अगस्त से पहले शहीद स्मारक चौक तक की उचित सफाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जिन शहीदों के बलिदान के कारण देश आजाद हुआ, उनके स्मारक के आसपास भी गंदगी के ढेर लगे हों तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने होंगे।

लोकायुक्त में अधिकारियों के खिलाफ शिकायत का दावा
 गोकुल सेतिया ने हॉर्टिकल्चर विभाग के एसडीओ और जेई के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत/अपील दायर करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सरकारी धन से काम करने वाले अधिकारियों को जनता के काम को गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने संकेत दिया कि लापरवाही और कथित अनियमितताओं के मामलों में दस्तावेज सामने रखकर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

ग्राउंड वाटर रिचार्ज के नाम पर सीवरेज पानी डालने पर चिंता
 जनता दर्शन के दौरान ग्राउंड वाटर रिचार्ज के नाम पर किए जा रहे बोरवेलों में सीवरेज का पानी डाले जाने के सवाल पर विधायक ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह मामला पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि विधानसभा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के आधार पर सिरसा में पानी में मौजूद प्रदूषकों और रसायनों का मुद्दा उठाया गया है तथा घग्घर क्षेत्र में आवश्यक उपचार संयंत्र स्थापित करने की मांग भी रखी गई है। उन्होंने कहा कि भूजल और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे।

पत्रकारिता के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप
 जनता दर्शन के दौरान विधायक ने कुछ लोगों पर पत्रकारिता की आड़ में लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पत्रकारिता सवाल पूछने और जनता की आवाज उठाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई, विकास कार्यों और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल पूछे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े लोगों की गाड़ियों और महंगी वस्तुओं की कीमत पूछने के बजाय पत्रकारों को जनता से जुड़े मुद्दों पर सवाल करने चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह ईमानदारी से पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का सम्मान करते हैं।

“सिरसा की जनता की आवाज विधानसभा में गूंजेगी”
 विधायक ने कहा कि उन्हें जनता ने जिस जिम्मेदारी के लिए चुना है, वह उससे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क हो, सफाई व्यवस्था हो, अधिकारियों की जवाबदेही हो या पर्यावरण का मुद्दा—हर विषय पर जनता की आवाज उठाना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि “आपने मुझे जो ड्यूटी दी है, उसे निभाने के लिए मैं सड़क से लेकर विधानसभा तक आपकी आवाज उठाता रहूंगा। सिरसा के लोगों की दुख-तकलीफ विधानसभा में भी पूरी मजबूती से रखी जाएगी।” जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा और जिन मामलों में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं होगी, उन्हें उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।

जनता दर्शन में गोकुल सेतिया ने सुनी समस्याएं, बोले- सिरसा के हालात पर सरकार को जवाब देना होगा - सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर दोबारा हाईकोर्ट में रिट दायर करने की कही बात, उनका प्रयास रहेगा कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान भी हो और शहर की सफाई व्यवस्था भी तत्काल बहाल हो - सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों में अनियमितता और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे उठाए; बोले- जनता की आवाज विधानसभा में पूरी ताकत से उठाऊंगा सिरसा। सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोकुल सेतिया शुक्रवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत बेगू रोड पहुंचे और लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क, सफाई, विकास कार्यों, अधिकारियों की कार्यप्रणाली तथा अन्य जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने कहा कि जनता को अपनी समस्या के समाधान के लिए किसी सिफारिश की जरूरत नहीं होनी चाहिए और उनका प्रयास है कि मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान का रास्ता निकाला जाए। गोकुल सेतिया ने कहा कि वह लगातार जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जनता ने उन्हें जिस जिम्मेदारी के लिए भेजा है, उसे वह पूरी गंभीरता से निभाएंगे और सिरसा के लोगों की समस्याओं की आवाज विधानसभा के आगामी सत्र में भी मजबूती से उठाएंगे। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर हाईकोर्ट जाने की बात शहर में पिछले कई दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर विधायक ने कहा कि सफाई व्यवस्था ठप होने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की पिछली हड़ताल के दौरान भी उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी। सरकार ने उस समय अदालत में जवाब दिया था कि सफाई कर्मचारियों की कई मांगों को स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब सोमवार को दोबारा हाईकोर्ट में रिट दायर करने जा रहे हैं। उनका प्रयास रहेगा कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान भी हो और शहर की सफाई व्यवस्था भी तत्काल बहाल हो। “15 अगस्त से पहले शहीद स्मारक चौक की सफाई तक नहीं हुई” एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजादी की 80वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है, लेकिन सिरसा में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि 15 अगस्त से पहले शहीद स्मारक चौक तक की उचित सफाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जिन शहीदों के बलिदान के कारण देश आजाद हुआ, उनके स्मारक के आसपास भी गंदगी के ढेर लगे हों तो इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति क्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन को गंभीरता से कदम उठाने होंगे। लोकायुक्त में अधिकारियों के खिलाफ शिकायत का दावा गोकुल सेतिया ने हॉर्टिकल्चर विभाग के एसडीओ और जेई के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत/अपील दायर करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सरकारी धन से काम करने वाले अधिकारियों को जनता के काम को गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने संकेत दिया कि लापरवाही और कथित अनियमितताओं के मामलों में दस्तावेज सामने रखकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। ग्राउंड वाटर रिचार्ज के नाम पर सीवरेज पानी डालने पर चिंता जनता दर्शन के दौरान ग्राउंड वाटर रिचार्ज के नाम पर किए जा रहे बोरवेलों में सीवरेज का पानी डाले जाने के सवाल पर विधायक ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह मामला पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है और इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि विधानसभा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के आधार पर सिरसा में पानी में मौजूद प्रदूषकों और रसायनों का मुद्दा उठाया गया है तथा घग्घर क्षेत्र में आवश्यक उपचार संयंत्र स्थापित करने की मांग भी रखी गई है। उन्होंने कहा कि भूजल और पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे। पत्रकारिता के नाम पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप जनता दर्शन के दौरान विधायक ने कुछ लोगों पर पत्रकारिता की आड़ में लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पत्रकारिता सवाल पूछने और जनता की आवाज उठाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई, विकास कार्यों और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर भी सवाल पूछे जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े लोगों की गाड़ियों और महंगी वस्तुओं की कीमत पूछने के बजाय पत्रकारों को जनता से जुड़े मुद्दों पर सवाल करने चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह ईमानदारी से पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों का सम्मान करते हैं। “सिरसा की जनता की आवाज विधानसभा में गूंजेगी” विधायक ने कहा कि उन्हें जनता ने जिस जिम्मेदारी के लिए चुना है, वह उससे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि सड़क हो, सफाई व्यवस्था हो, अधिकारियों की जवाबदेही हो या पर्यावरण का मुद्दा—हर विषय पर जनता की आवाज उठाना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि “आपने मुझे जो ड्यूटी दी है, उसे निभाने के लिए मैं सड़क से लेकर विधानसभा तक आपकी आवाज उठाता रहूंगा। सिरसा के लोगों की दुख-तकलीफ विधानसभा में भी पूरी मजबूती से रखी जाएगी।” जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय किया जाएगा और जिन मामलों में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं होगी, उन्हें उच्च स्तर पर उठाया जाएगा।

Sirsa, Sirsa | Aug 14, 2026

सिरसा भाजपा के नए जिला प्रभारी बने भारतभूषण जुयाल
- करनाल में शानदार संगठनात्मक प्रदर्शन के बाद सौंपा िसरसा, लोकसभा-विधानसभा चुनावों में निभाई अहम भूमिका, हरको बैंक के चेयरमैन का भी दायित्व

सिरसा। 
हरियाणा भाजपा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से 27 संगठनात्मक जिलों के नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार भारतभूषण जुयाल को सिरसा जिले का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं डबवाली जिले की जिम्मेदारी रविंद्र बलियाला को सौंपी गई है। भारतभूषण जूयाल की नियुक्ति को सिरसा भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतभूषण जुयाल इससे पहले करनाल जिले के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। करनाल में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने पार्टी की रणनीति को धरातल पर उतारने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और चुनावी प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम किया। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद उनकी कार्यशैली की खास पहचान रही।
 करनाल में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने में उनके योगदान को पार्टी नेतृत्व ने भी गंभीरता से लिया। चुनावी जिम्मेदारियों के अलावा उन्होंने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। यही वजह रही कि संगठन में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और पार्टी नेतृत्व का विश्वास हासिल किया। संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका और जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन को देखते हुए भाजपा ने उन्हें सम्मान भी दिया। पार्टी ने भारतभूषण जूयाल को हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) का चेयरमैन नियुक्त किया। संगठनात्मक जिम्मेदारी और संवैधानिक-संस्थागत दायित्व, दोनों स्तरों पर पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।

सिरसा में संगठन को नई दिशा देने की जिम्मेदारी
 अब सिरसा जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद भारतभूषण जुयाल के सामने जिले में भाजपा संगठन को और मजबूत करने की चुनौती होगी। मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना, पार्टी के अभियानों को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रह सकता है। सिरसा में पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना भी नए प्रभारी के लिए अहम जिम्मेदारी होगी। करनाल में संगठनात्मक अनुभव और चुनावी प्रबंधन की उनकी कार्यशैली को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि सिरसा में भी वे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने में सफल रहेंगे।

27 जिलों में नए प्रभारी, महिला नेतृत्व को भी तवज्जो
 भाजपा की नई नियुक्तियों में 27 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने संगठन में महिला नेतृत्व को भी स्थान देते हुए सोनीपत में राजबाला एडवोकेट, गोहाना में मीना चौहान, हांसी में प्रतिभा सुमन और फरीदाबाद में लतिका शर्मा को जिला प्रभारी बनाया है। भाजपा का फोकस संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर है। जिला प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच कड़ी के रूप में काम करेंगे तथा पार्टी के अभियानों, कार्यक्रमों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

सुरेंद्र आर्य को हिसार की जिम्मेदारी
 भाजपा के प्रदेश सचिव एवं सिरसा के प्रमुख पार्टी नेताओं में शामिल सुरेंद्र आर्य को हिसार जिले का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता पर भरोसा जताया है। सिरसा की राजनीति और भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय सुरेंद्र आर्य की नई नियुक्ति को क्षेत्रीय संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिसार जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब सुरेंद्र आर्य के सामने वहां पार्टी संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने की चुनौती होगी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। सिरसा में भाजपा संगठन को मजबूत करने में सक्रिय रहे सुरेंद्र आर्य को अब दूसरे जिले की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी में उनके बढ़ते कद और संगठनात्मक क्षमता का भी संकेत माना जा रहा है। हिसार में उनकी नियुक्ति के बाद सिरसा और हिसार दोनों जिलों के संगठनात्मक कामकाज में उनका अनुभव पार्टी के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

सिरसा भाजपा के नए जिला प्रभारी बने भारतभूषण जुयाल - करनाल में शानदार संगठनात्मक प्रदर्शन के बाद सौंपा िसरसा, लोकसभा-विधानसभा चुनावों में निभाई अहम भूमिका, हरको बैंक के चेयरमैन का भी दायित्व सिरसा। हरियाणा भाजपा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से 27 संगठनात्मक जिलों के नए प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार भारतभूषण जुयाल को सिरसा जिले का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं डबवाली जिले की जिम्मेदारी रविंद्र बलियाला को सौंपी गई है। भारतभूषण जूयाल की नियुक्ति को सिरसा भाजपा संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतभूषण जुयाल इससे पहले करनाल जिले के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। करनाल में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने पार्टी की रणनीति को धरातल पर उतारने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और चुनावी प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए लगातार काम किया। संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद उनकी कार्यशैली की खास पहचान रही। करनाल में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने में उनके योगदान को पार्टी नेतृत्व ने भी गंभीरता से लिया। चुनावी जिम्मेदारियों के अलावा उन्होंने संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। यही वजह रही कि संगठन में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और पार्टी नेतृत्व का विश्वास हासिल किया। संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका और जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन को देखते हुए भाजपा ने उन्हें सम्मान भी दिया। पार्टी ने भारतभूषण जूयाल को हरियाणा राज्य सहकारी अपेक्स बैंक लिमिटेड (हरको बैंक) का चेयरमैन नियुक्त किया। संगठनात्मक जिम्मेदारी और संवैधानिक-संस्थागत दायित्व, दोनों स्तरों पर पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है। सिरसा में संगठन को नई दिशा देने की जिम्मेदारी अब सिरसा जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद भारतभूषण जुयाल के सामने जिले में भाजपा संगठन को और मजबूत करने की चुनौती होगी। मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना, पार्टी के अभियानों को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रह सकता है। सिरसा में पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना भी नए प्रभारी के लिए अहम जिम्मेदारी होगी। करनाल में संगठनात्मक अनुभव और चुनावी प्रबंधन की उनकी कार्यशैली को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि सिरसा में भी वे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने में सफल रहेंगे। 27 जिलों में नए प्रभारी, महिला नेतृत्व को भी तवज्जो भाजपा की नई नियुक्तियों में 27 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने संगठन में महिला नेतृत्व को भी स्थान देते हुए सोनीपत में राजबाला एडवोकेट, गोहाना में मीना चौहान, हांसी में प्रतिभा सुमन और फरीदाबाद में लतिका शर्मा को जिला प्रभारी बनाया है। भाजपा का फोकस संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर है। जिला प्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच कड़ी के रूप में काम करेंगे तथा पार्टी के अभियानों, कार्यक्रमों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सुरेंद्र आर्य को हिसार की जिम्मेदारी भाजपा के प्रदेश सचिव एवं सिरसा के प्रमुख पार्टी नेताओं में शामिल सुरेंद्र आर्य को हिसार जिले का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर उनके संगठनात्मक अनुभव और सक्रियता पर भरोसा जताया है। सिरसा की राजनीति और भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय सुरेंद्र आर्य की नई नियुक्ति को क्षेत्रीय संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हिसार जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिले की जिम्मेदारी मिलने के बाद अब सुरेंद्र आर्य के सामने वहां पार्टी संगठन को और मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने की चुनौती होगी। लोकसभा और विधानसभा चुनावों के साथ आगामी राजनीतिक गतिविधियों में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। सिरसा में भाजपा संगठन को मजबूत करने में सक्रिय रहे सुरेंद्र आर्य को अब दूसरे जिले की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी में उनके बढ़ते कद और संगठनात्मक क्षमता का भी संकेत माना जा रहा है। हिसार में उनकी नियुक्ति के बाद सिरसा और हिसार दोनों जिलों के संगठनात्मक कामकाज में उनका अनुभव पार्टी के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

Sirsa, Sirsa | Aug 14, 2026

Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है!
आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें 
#SirsaToday
#sirsanews 
#EveningNews
#SawanRainSirsa 
#SirsaUpdates
#HaryanaNews
#SirsaPolitics
#SirsaBreakingNews
#sirsasamachar 
#LocalNewsSirsa
#SirsaStudents
#HaryanaExams
#EducationUpdatesSirsa
#SirsaSchoolNews
#YouthOfSirsa
#SirsaMarket
#SirsaVyapari
#BusinessNewsSirsa
#BazaarBulletin
#SirsaDeals
#KisanSirsa
#SirsaAgriculture
#MandiBhavSirsa
#KhetiUpdate
#HaryanaKisanNews
#SirsaPolice
#LawAndOrderSirsa
#SirsaAdministration
#DistrictUpdateSirsa
#SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh
#pccfharyana 
#ForestDepartmentHaryana

Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है! आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें #SirsaToday #sirsanews #EveningNews #SawanRainSirsa #SirsaUpdates #HaryanaNews #SirsaPolitics #SirsaBreakingNews #sirsasamachar #LocalNewsSirsa #SirsaStudents #HaryanaExams #EducationUpdatesSirsa #SirsaSchoolNews #YouthOfSirsa #SirsaMarket #SirsaVyapari #BusinessNewsSirsa #BazaarBulletin #SirsaDeals #KisanSirsa #SirsaAgriculture #MandiBhavSirsa #KhetiUpdate #HaryanaKisanNews #SirsaPolice #LawAndOrderSirsa #SirsaAdministration #DistrictUpdateSirsa #SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh #pccfharyana #ForestDepartmentHaryana

Sirsa, Sirsa | Aug 14, 2026

13 अगस्त को हरियाणा के पलवल में 5 किलोमीटर लंब े विशाल तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा ने 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में अपना नाम दर्ज कर इतिहास रच दिया। #viral #trendingreels #news #india - Sirsa News