पुवायां: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
शाहजहांपुर के थाना बण्डा में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।इस दौरान भूमि विवाद, कब्जा, पारिवारिक और रास्ते से जुड़े कई मामले सामने आए।अधिकारियों ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। कई शिकायतों पर समयवद्ध कार्रवाई की निर्देश दिए गए।