चक्रधरपुर: स्वर्ण श्रेणी में चयनित तीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला संपन्न, आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक लौटे
विद्यालय प्रमाणीकरण के विभिन्न मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के तीन विद्यालयों का चयन झारखंड की स्वर्ण श्रेणी के लिए किया गया हैl वर्ष 2025-26 में कराये गये विद्यालय प्रमाणीकरण के आधार पर पूरे झारखंड में स्वर्ण श्रेणी के लिए चयनित 82 विद्यालयों में पश्चिमी सिंहभूम के तीन विद्यालय शामिल हैंl